19 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई, 2025 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 11 के.वी. लावीघाट फीडर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 19 जुलाई, 2025 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन के दयोठी, घट्टी, कायलर, तार फैक्ट्री, लवीघाट, बेरटी, जगातखाना, डांगरी, शत्तल, डोल क्यार, मनलोग, कोठी दयोरा एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त समय और तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *