ई.वी.एम. तथा वी.वी.पैट. का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज यहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) भण्डारण कक्ष का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा व विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सोलन के कथेड़ स्थित भण्डारण कक्ष में यह निरीक्षण किया गया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिव दत्त ठाकुर, कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा व विजय ठाकुर, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *