हरिपुरधार बस हादसे पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जताया शोक, नेताओं से ली स्थिति की जानकारी

शिमला।
जिला सिरमौर के हरिपुरधार क्षेत्र में हुए दर्दनाक बस हादसे पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
जगत प्रकाश नड्डा ने इस गंभीर घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से दूरभाष के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हादसे की परिस्थितियों, राहत एवं बचाव कार्यों तथा घायलों के उपचार की स्थिति पर चर्चा की और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
नड्डा ने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *