ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रथम ग्राम सभा का आयोजन

आज 22 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान मनोज कुमार ने सलोगडा पंचायत के निवासियों को संबोधित करते हुए उनका धन्यवाद किया। उसके बाद गांव  के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को वार्ड मेंबरों ने अवगत कराया । अंतर्गत आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न आवेदन प्रस्तुत किए गए। प्राप्त आवेदनों में गोशाला निर्माण, चेक डैम निर्माण, सिंचाई हेतु जल टैंक, निजी जल भंडारण टैंक, गाँव जबल्टी में जल टैंक निर्माण तथा ग्राम बेल के लिए अलग से पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग प्रमुख रही। सभी आवेदनों को ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई हेतु दर्ज कर लिया गया।

इसके अतिरिक्त गाँव बेल से हरट के सरकारी स्कूल तक तथा स्कूल से जबल्टी तक सड़क निर्माण करवाने हेतु आवेदन भी प्राप्त हुआ। साथ ही हरथ वार्ड में सामुदायिक केंद्र के निर्माण हेतु भी आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें गांव की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए गांव के रास्ते, लाईटें और किन्नर के लिए भी न्यूनतम राशि देने को सहमति हुई । दो लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लिया गया। सुखा कूडें के लिए हर घर से ₹30  की राशि देने की सहमति लोगों ने दी ।  इस अवसर पर गांव के लगभग दो सौ लोगों इकट्ठे हुए । उप प्रधान मोहन, सभी वार्डों के मेंबर विनोद कुमार] संजय] दर्शना] विध्या वंदना] आशा रानी] विजय व अन्य बुद्धिजीवी लोग भी उपस्थित रहे।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *