मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में 27.43 करोड़ रुपये के किए लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान 27.43 करोड़ रुपये की लागत की 5 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
उन्होंने 8.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सायरी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित वन विश्राम गृह, सेरीघाट का उद्घाटन किया। उन्होंने ममलीग ग्राम पंचायत के बशील में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने ममलीग ग्राम पंचायत के कायसू में 2 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले सौर ऊर्जा संयंत्र और ममलीग में 16.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की आधारशिला भी रखी।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *