कोली समाज ने जरूरतमंद लोगों को दी आर्थिक सहायता…

कसौली : ज़िला कोली समाज ने रविवार को समाज के स्वजातीय जरूरतमंद बंधुओं की आर्थिक सहायता करते हुए उन्हें चैक वितरित किए। समाज के वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल ने बताया कि जिला कार्यकारिणी के अनुमोदन व सिफारिश के बाद यह चैक वितरित किए गए।उन्होंने बताया कि बीमारी आर्थिक तंगी व प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे परिवारों को समाज की ओर से यह राशि दी गई जिनमें कृष्णलाल गांव कमल्याढ को 11000रु, हेमराम गांव कक्कड़हटी, इंदर लाल गांव स्यावा को 21000रु,विनोद कुमार गांव बंन लगी को 21000रु, दिक्षा गांव भागुड़ी को 21000रु कृष्णा देवी गांव छटीयुढ को 11000रु, गनू देवी गांव प्लास्टा को 11000रु तथा लता देवी गांव कक्कड़हटी कोभी1000रु की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
संगठन के प्रधान रामनाथ कश्यप ने बताया कि यह राशि समाज के दानी सज्जनों द्वारा जरूरतमंद स्वजातीय बंधुओं के उत्थान के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को जागरूक कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनाथ कश्यप,महा सचिव गदेव गर्ग, वित्त सचिव रूपेंद्र कौशल, जगदीश सिंह, जगदीश पंवर, रमेशनाथ कश्यप, बेलीराम, ख्याली राम, पुष्पेंद्र कुमार, संदीप, मनोज कश्यप, हीरालाल, हेमचंद, दौलत राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Kamlesh Bharadwaj

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *